डिलीवरी के पैसे नहीं दिए तो नर्स ने किया 10 माह की बच्ची का अपहरण,,

0
Screenshot_2021-07-03-12-34-12-60_copy_450x500
Spread the love

क्राइम /खरौद नगर मे एक नर्स महिला का ऐसा घिनौना कारनामा सामने आया जिसे सुनकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे । महिला की डिलीवरी कराने के लिए 3 हजार रूपये लेने के लिए एक नर्स ने महिला की 10 माह की बच्ची का अपरहण कर लिया, इस मामले मे शिवरीनारायण पुलिस ने बलौदाबाजार से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिसमे दो महिलाएं शामिल हैं। किडनेपिंग का आरोप उस नर्स पर लगा है जिसने 10 माह पहले उसी बच्ची की डिलिवरी कराई थी जिसे किडनेप किया है।

दरअसल प्रार्थीया बिंदा साहू निवासी खरौद ने 28 जून को शिवरीनारायण थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बच्ची अराधना आज से 10 माह पहले ग्राम खरौद में पैदा हुई थी डिलीवरी कराने नर्स निशा तिवारी बलौदा बाजार से मेरे घर आई थी । डिलीवरी कराने के बाद वापस बलौदा बाजार चली गई थी । डिलीवरी कराने नर्स ने 3000 रू मांगे थे जिसे उस वक्त प्रार्थिया नही दे पाई थी, मगर 28 जून 2021 को दोपहर नर्स निशा तिवारी पुष्पा साहू और सोनू खान नाम युवक तीनों मोटर सायकल में बैठकर आये और बच्ची की डिलिवरी के 3000 रूपये की मांग करने लगे पैसा नही देने पर पुष्पा साहू, निशा तिवारी एवं सोनू खान तीनों मिलकर प्रार्थिया से गाली गलौच की जान से मारने की धमकी भी दी और 10 माह की बच्ची अराधना को उठाकर ले गये।प्रार्थिया की रिपोर्ट जांच में जुटी पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को अगवा हुई बच्ची के साथ बलौदाबाजार के एक घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts