डाउन टाउन होटल में खुलेआम उड़ रही हैं नियमों की धज्जियां

0
b9d7a12d-f03d-46ed-b63e-98382a1a4d96
Spread the love

बिलासपुर- मोपका रोड स्थित डाउन टाउन होटल में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है, पर विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है,आपको बता दे रेस्टोरेंट में सिर्फ खाने पीने की सुविधा दी जाती है पर डाउन टाउन होटल का संचालक अपने होटल में बेखौफ शराब पिलाता है। शराब के शौकीन यहां देर रात तक जाम छलकाते है, पर इस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे है।

मेन रोड के पास होटल बनाकर पार्किंग तक की उचित सुविधा भी दे पाने वाला होटल के ऊपर कार्यवाही क्यों नही की जा रही है ये समझ से परे है, आखिर किसके शह पर डाउन टाउन होटल का संचालक नियमों को ताख़ में रख कर रेस्टोरेंट में शराब पिलाने के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। सूत्रों के अनुसार होटल डाउन टाउन का संचालक और मैनेजर ग्राहक बढ़ाने के लिए सारी हदें पार कर रहें है। जिसमे मैनेजर की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। जिस पर जल्द ही खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts