दर्दनाक सड़क हादसा,,कार और मिल्क वैन में जबरदस्त भिड़ंत,,वैन के ड्राइवर की मौत,,

0
Screenshot_2021-07-03-12-08-06-92_copy_450x500
Spread the love

रायपुर/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया. यहां शंकर नगर जाने वाली कैनाल रोड पर भारत माता चौक के करीब पिकअप वाहन और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई. पिकअप वाहन देवभोग दूध कंपनी की गाड़ी थी, जिसके सामने के कुछ हिस्सों के परखच्चे उड़ गए. उसमें मदर डेयरी का दूध रखा हुआ था, जो हादसे में सड़कों पर पसर गया. वहीं कार को भी थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है. बुरी खबर ये है कि हादसे में मिल्क वैन के ड्राइवर की मौत हो गई.

घटना कैसे हुई, और इसमें गलती किसकी है इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता. जहां ये हादसा हुआ है वो जगह रायपुर का वीआईपी इलाका है. घटनास्थल के करीब कई मंत्रियों के बंगले भी हैं. हादसे के बाद दूध कंपनी से दूसरी गाड़ी मंगाई गई और प्रोडक्ट को गंतव्य के लिए रवाना किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts