बिलासपुर राउंड टेबल 283 ने सिरगिट्टी स्कूल में की कम्युनिटी सर्विस…बच्चों के बीच बांटी स्टेशनरी और मनपसंद खाद्य सामग्री

0
1011590048
Spread the love

बिलासपुर – समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बिलासपुर राउंड टेबल 283 (BRT 283) ने सिरगिट्टी स्थित शासकीय स्कूल में विशेष कम्युनिटी सर्विस कार्यक्रम आयोजित किया। इसी स्कूल में संस्था द्वारा पिछले वर्ष क्लासरूम का निर्माण भी कराया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियों के पल साझा करना था।कार्यक्रम में बिलासपुर राउंड टेबल 283 के सदस्य रितेश शाह, शिखर सराफ, जीतू वाधवानी, अनीश शाह और शुभम अग्रवाल मौजूद रहे। सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की तथा खेलकूद और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया। सदस्यों की मौजूदगी से स्कूल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बच्चों को पेन, पेंसिल, कॉपियों सहित अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री से युक्त स्टेशनरी किट वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों के मनपसंद खाने-पीने की सामग्री भी बांटी गई। उपहार और खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने संस्था के सदस्यों के साथ उत्साहपूर्वक समय बिताया।
BRT 283 के सदस्यों ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष इसी तरह के सामाजिक और सेवा कार्य किए जाते हैं। संस्था का प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, उनकी आवश्यकताओं में सहयोग देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बिलासपुर राउंड टेबल 283 के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था ने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और विकास में सहयोग करने की अपील की है। बिलासपुर राउंड टेबल 283 से जुड़ने या सहयोग करने के लिए संपर्क कर सकते है: 9691430040, 9755115572, 9630550000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts