होटल 24 कैरेट के पास हुई चाकू बाजी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने घटना के दौरान लड़कियां भी थी मौजूद।

0
Screenshot_2024-09-23-21-38-56-49_7352322957d4404136654ef4adb64504
Spread the love

कोटा। कोटा थाना क्षेत्र में रविवार को बिलासपुर कोटा मुख्य मार्ग पर मौहारखार 24 कैरेट होटल के पास दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पांच से छः लड़के व दो से तीन लड़कियां भी दिखाई दे रही है। जिसमें एक युवक द्वारा चाकू से हमला करते भी नजर आ रहा है।बहरहाल कोटा पुलिस को खबर लिखे जाने तक चाकू मारने वाला फरार आरोपी कोटा पुलिस की पकड़ से बाहर है, पूरे मामले में कोटा थाना प्रभारी उमेश साहू का कहना था पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts