तोरवा थाना क्षेत्र में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप,,हत्या की आशंका,,

0
1625064816744_copy_450x500
Spread the love

बिलासपुर– तोरवा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहाँ के महमंद में एक युवती की लाश मिली, बताया जा रहा है प्राइवेट जॉब करने वाली मृतका के गले में तार लिपटा मिला है। वही प्रथम दृष्टया तोरवा पुलिस हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के महमंद में रहने वाली 19 वर्षीय युवती दुर्गा कुमारी साहू प्राइवेट जॉब करती थी। जो आज सुबह वह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी, जिसके बाद घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसकी लाश मिलने की सूचना आई।वही तोरवा पुलिस घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची तो पता चला, कि 19 वर्षीय मृतका के गले में निशान है। जिसके बाद तोरवा पुलिस हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts