पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की पहल लाई रंग – बिल्हा के नगपुरा-डढहाँ मार्ग के लिए 347.79 लाख मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण

0
IMG-20261012-WA0077
Spread the love

बिलासपुर – बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर राज्य शासन ने नगपुरा से डढहाँ तक नवीन सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत इस कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर के विकासखंड बिल्हा में नगपुरा से डढहाँ तक 3.26 किलोमीटर लंबी नवीन पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 332.02 लाख रुपये निर्माण कार्य हेतु और 15.77 लाख रुपये संधारण कार्य हेतु सहित कुल 347.79 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह कार्य वर्ष 2026-27 के मुख्य बजट में शामिल था। आपको बता दें कि नगपुरा-डढहाँ मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। कच्चा मार्ग होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन में भारी परेशानी होती थी। इस सड़क के बन जाने से नगपुरा, डढहाँ सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी होगी, वहीं स्कूली बच्चों और आम लोगों का आवागमन भी सुगम होगा।

IMG-20261012-WA0077

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जताया CM और पंचायत मंत्री का आभार

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के माध्यम से प्रदेश के अंतिम गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बिल्हा विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी अनुशंसा पर लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी बिल्हा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts