सड़क दुर्घटना में आरक्षक की मौत,पहले बिलासपुर में थे पदस्थ

जांजगीर– जांजगीर में एक आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है, आरक्षक राजकुमार सोनी अपनी बुलेट से जांजगीर जिले के पुटपुटा क्षेत्र गए हुए थे,वे हाइवे में अपने काम से कहि जा रहे थे उसी समय उनकी बुलेट दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी,आपको बता दे कि आरक्षक राजकुमार सोनी बिलासपुर में भी पदस्थ थे वे एसपी ऑफिस में कार्यरत थे और हाल ही में उनका ट्रांसफर जांजगीर हुआ था बहरहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही हैं।


