बाइक चोरी करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
1000009322
Spread the love

कोटा।कोटा पुलिस के द्वारा बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में नाका चौक कोटा में ग्राहक की तलाश कर रहा है. जिस सूचना पर तत्काल नाका चौक पुलिस टीम भेजा गया जहाँ उक्त आरोपी पुलिस को देखकर चोरी की बाइक लेकर भागने लगा जिसे अमने मोड़ के पास पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डेविड डिसूजा पिता अश्वनी डिसूजा उम्र 18 वर्ष निवासी धौराभाठा कोटा बताया कि बाइक चोरी की है. बाइक को मैग्नेटो माल बिलासपुर के पास चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी के कब्जे से बाइक क्र. CG10Y1700 जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
फ़िलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

उक्त कार्यवाही में कोटा थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, सउनि मेलाराम कठौतिया,आरक्षक संजय श्याम , सुनील पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts