शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के रसायनशास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा की परीक्षा की तिथि घोषित

कोटा । शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के रसायनशास्त्र विभाग के द्वारा बी.एस.सी. भाग एक, बी.एस.सी. भाग दो एवं बी.एस.सी. भाग तीन के नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों हेतु रसायनशास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है. रसायनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. सपना पवार ने बताया बी.एस.सी. भाग तीन की उक्त परीक्षा 20 फरवरी, बी.एस.सी. भाग दो की परीक्षा 6 मार्च और बी.एस.सी. भाग एक की उक्त परीक्षा 7 मार्च को आयोजित की जाएगी।
