कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई…… भानुप्रतापपुर उपचुनाव और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत का मनाया जश्न

0
IMG-20221209-WA0001
Spread the love

कोटा। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता- कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कोटा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया है।

कोटा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा जनपद पंचायत के बाहर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। मंडी अध्यक्ष ,व जिला अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा और भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के मौके पर हमने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। 2023 में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की ही सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी, उन्होंने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया।इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts