भाजपा कोटा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न जोगी कांग्रेस व कांग्रेस के दिग्गज नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन ।

0
1000885047
Spread the love

कोटा। कोटा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, व बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, अमर अग्रवाल कलस्टर प्रभारी बिलासपुर संभाग, मोती लाल साहू जिला संगठन प्रभारी बिलासपुर , धरमजीत सिंह विधायक तखतपुर, हर्षिता पाण्डे महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष ने संबोधित कर रिचार्ज किया। इस अवसर पर जोगी जनता कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि बैकुंठ नाथ जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह ठाकुर,अनिरुद्ध गुप्ता, विमल गुप्ता, कुलदीप शर्मा, विष्णु अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में जोगी जनता कांग्रेस व कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार गांव,गरीब,किसान मजदूर,महिला,युवा सहित सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगो को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा गया है।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने सौ दिनों में लगभग सभी बड़े वादे पूरे कर दी हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताएं ,कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, कोटा मंडल अध्यक्ष महराज सिंह नायक, गायत्री साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप बेलगहना, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts