रोड पर केक काटकर नहीं वृद्धजनों के साथ मनाय अपना जन्मदिन – युवा नेता मुखर्जी

0
41d1afed730b4322999a5ed99b118a71
Spread the love

बिलासपुर/बर्थडे स्पेशल- कल दिनांक 8/11/2022 को एनएसयूआई बिलासपुर के सक्रिय कार्यकर्ता एवं सामाजिक हित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले आशुतोष मुखर्जी ने हर बार की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन की खुशियां वृद्धजनों के साथ मिलकर मनाई है

अपने जन्मदिन के उपलक्ष में वृद्धाश्रम में एक महीने का राशन वितरण किया तथा वहां मौजूद 15 सदस्यों के लिए जरूरत की सारी चीजे उपलब्ध करवाई।

आशुतोष मुखर्जी ने कहा कि – मेरी बचपन से ही ये सोच थी की बड़े होकर मुझे अपना जन्मदिन कुछ इस प्रकार से मानना है विगत 3 वर्षो से अपने जन्मदिन पर मैं सामाजिक कार्य करता आ रहा हु ।

आज भगवान के आशीर्वाद से व बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद एवं सभी भाइयों के प्यार व साथ से अपना जन्मदिन कुछ इस प्रकार मना पाया व इतना सक्षम हो पाया की उनकी थोड़ी मदद कर सकू। उनके प्यार व उनके द्वारा मिले सम्मान से अभिभूत हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts