चोरी की कबाड़ से भरी माजदा को घेराबंदी कर पुलिस ने किया जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।

0
IMG-20221108-WA0016
Spread the love

कोटा । पुलिस को सूचना मिली की बेलगहना नवागांव की ओर से कोटा की तरफ एक माजदा वाहन में चोरी का कबाड़ भरा आ रहा है। सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस के द्वारा ग्राम नवागांव रोड में रसोई रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BD 5095 जो त्रिपाल से ढका था। जिसे रोककर वाहन चालक राजा खान पिता दिलदार खान उम्र 40 वर्ष निवासी केशवाही जिला शहडोल मध्य प्रदेश ,वर्तमान निवास स्थान पेंड्रा से पूछताछ किया गया जो लोहे का कबाड़ समान होना बिक्री हेतु रायपुर ले जाना बतलाया। माजदा वाहन सहित कबाड़ का वजन 18710 किलोग्राम तथा कबाड़ का 12960 किलोग्राम कीमती ₹380000 होना पाया गया। कबाड़ के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं करने पर चोरी का माल होने की पूर्ण अंदेशा पर वाहन सहित कबाड़ को जप्त कर सबूत के आधार पर आरोपी राजा खान पिता दिलदार खान उम्र 40 वर्ष केशवाही थाना जिला शहडोल मध्य प्रदेश हाल मुकाम पेंड्रा को गिरफ्तार कर धारा 41 (1- 4), 379 के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में उपनिरीक्षक हेतराम सिदार,
प्रधान आरक्षक निलाकर सेठ, आरक्षक वीरेंद्र गंधर्व, भोपसिह साहू, की मुख्यभूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts