4 वर्षीय मासूम की प्रताड़ना का मामला आरोपी महिला मितानिन गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

0
1004581281
Spread the love

कोटा। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम द्वारा प्राप्त शिकायत पर कोटा थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बालक के साथ की जा रही प्रताड़ना का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक के पास रहने वाली कथित गोदनामा माता राजकुमारी भैना द्वारा मासूम को लगातार गाली-गलौज, मारपीट एवं शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची। टीम ने बच्चे की स्थिति, चोटों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर प्रताड़ना की प्राथमिक पुष्टि की।

थाना कोटा पुलिस ने प्रकरण में आरोपी महिला राजकुमारी भैना (उम्र 34 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, कोटा) के विरुद्ध धारा 115(2), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts