भाजपा महिला मोर्चा ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव

0
IMG-20221107-WA0020
Spread the love

कोटा । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय हुंकार रैली का आयोजन किया ।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह एवं जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, महामंत्री गायत्री साहू के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ रहे अपराध, महिला समूहों की ऋण माफी , रेडी टू ईट अन्य मुद्दों को लेकर हजारों की संख्या में महिला मोर्चा के द्वारा थाली बजाते हुए कोटा रेलवे स्टेशन से रैली एसडीएम कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ वादाखिलाफी के नारे लगाए एसडीएम कार्यालय परिसर में थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

महिला मोर्चा शालिनी सिंह राजपूत ने अपनी बात रखते महिलाओं पर हो रहे अत्याचार ,रेडी टू ईट, महिला समूहों की ऋण माफी,शराबबंदी जैसे अन्य मुद्दों पर निशाना साधा।

विधानसभा स्तरीय हुंकार रैली में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह राजपूत,जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे , महामंत्री गायत्री साहू सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रैली में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक , जनपद अध्यक्ष मनोहर राज, नरेन्द्र गोस्वामी , राजू राजपूत ,बजरंग जयसवाल भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts