29 और 30 सितंबर को होगा ग्लैमरोमा 4.0 का आयोजन
बिलासपुर- ग्लैमरोमा 4.0 यह एक तरह की प्रदर्शनी है जिसकी आय से बहुत बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए इसे आहूत की जा रही है । जी हां , इन 6 वर्षों में ऐसे माध्यमो से, इस सेवा संस्थान ने अब तक कई सरकारी स्कूलों में कक्षाएँ और नयी इमारतों , के साथ अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण करवाय है। और इस पुनीत कार्य का बीड़ा उठाया है बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144 और बिलासपुर राउंड टेबल 283 सेवा संस्थान ने, जो अब सभी के लिए प्रेरणा साबित हो रही है।यू तो हम सभी अपने लिए ख़रीदारी करते है पर इस प्रदर्शनी से ख़रीदारी करने पर आप एक ज़रूरतमंद बच्चे की पढ़ाई में अपना योगदान देंगे।

बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144 और बिलासपुर राउंड टेबल 283 विगत 6 वर्षों से हमारे शहर में ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई एवं समाज सेवा में कार्यरत है ।समय समय पर हर क्षेत्र में इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले तीन वर्षों से ये संस्था इन्ही कार्यों के लिए धन राशि जुटाने हेतु ग्लैमरोमा नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन करती है जिसमें देश के कोने कोने से कपड़े, ज्वेलरी,स्किन केयर,फ़ुटवेयर,होम डेकोर आदि के स्टॉल्स आते है ।कुछ ही समय में इस प्रदर्शनी ने बिलासपुर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है ।
बिलासपुर लेडीज़ सर्कल की अध्यक्ष गिन्नी कौर छाबड़ा सहित ग्रुप के मेंबर्स सबसे ये अपील करते है कि “शॉप फ़ॉर कॉज़ – शॉप फ़ॉर एजुकेशन” की मंशा से शुरू इस सोच को आगे बढाने में अपना योगदान दे । ग्लैमरोमा प्रदर्शनी में अपने परिवार सहित ज़रूर पधारें।
दिनांक – 29 और 30 सितम्बर / स्थान – होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट समय – 11:00 AM – 9:00 PM
