IMG-20220927-WA0003
Spread the love

भिलाई। कामर्स गुरु डॉ संतोष राय द्वारा शनिवार को 25वां सीटीएस का आयोजन दुर्ग के होटल रोमन पार्क में किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट के उन छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया जिन्होंने इस वर्ष सीए, सीएस, सीएमए आदि में टॉप परफार्मेंस दी। इस दौरान अव्वल छात्र को लैपटाप व द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले स्टूडेंट्स को मोबाइल तथा अन्य 20 छात्रों को नगद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम में गेस्ट के रूप में बॉलीवुड एक्टर शहबाज खान पहुंचे। साथ ही सांसद दुर्ग विजय बघेल, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील रोमेश गौतम, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ सोशल मीडिया डांस स्टार तरुण नामदेव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इंस्टीट्यूट के फैकल्टी से लेकर अथितियों व स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया।

फिल्म स्टार शहबाज खान ने यहां की माहौल की तारीफ की। वहीं उन्होंने डॉ. संतोष राय से दोस्ती के किस्से भी बताए । शहबाज खान ने यहां के स्टूडेंट्स को भी मोटिवेट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ संतोष राय ने अब तक हजारो स्टूडेंट्स को लाइफ दी है और आज जिन्होंने बेहतर किया उन्हें सम्मान भी मिला। वहीं जिनके नंबर कम आए हैं वे और मेहनत करें और इस मुकाम को पाएं। कामर्स टैलेंट सर्च कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां भी दी गई। स्टूडेंट्स ने अलग अलग थीम पर डांस परफार्मेंस दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts