रोमांच से भरपूर YCCCI बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन कल । व्यापरियों में उत्साह,,

0
IMG-20220827-WA0004
Spread the love

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पहल पर विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी वाईसीसीसीआई बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है वाईसीसीसीआई बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 3 को श्योर ज़िंदगी फाइनेंसियल प्लानिंग कंसल्टेंसी द्वारा स्पॉन्सर किया गया है

जहां मीडिया पार्टनर बीसीसी न्यूज को बनाया गया है। उक्त चैंपियनशिप का आयोजन 28 अगस्त को यानी की कल रित्विक स्कूल ओल्ड हाइट कोर्ट के पास किया जाना है। वाईसीसीसीआई बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 3 का मुख्य उद्देश्य जिले के व्यापारियों को एक मंच देना है जहां वह अपने व्यापार के स्ट्रेस को दूर करने के साथ ही व्यापार को गति देने आपसी सामंजस्य एक दूसरों के बीच स्थापित कर सके इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि यह केवल बिलासपुर के व्यापारियों के लिए ही आयोजित की जानी है जिसमें नॉन प्रोफेशनल व्यापारियों के बीच मैच खेले जाएंगे। वाईसीसीसीआई बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 3 को सफल बनाने छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेने व्यापारियों से विनम्र अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts