बीच चौक में लहराता रहा चाकू,पुलिसकर्मी रहे नदारद,पुलिसिंग को लेकर फिर खड़े हुए सवाल

0
IMG-20220820-WA0080
Spread the love

बिलासपुर– प्रताप चौक में उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक युवक खुलेआम चाकू लेकर लहराने लगा,हालांकि इस घटना से कोई भी जनहानि नही हुई लेकिन शहर के सबसे व्यवस्तम इलाके में से एक प्रताप चौक में हुई इस घटना ने पुलिस की पोल जरूर खोल दी है, आपको बता दे कि इन दिनों शहर में खूब चाकूबाजी हो रही है, जिसके बाद पुलिस दावा कर रही है कि चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है, लेकिन शनिवार के दिनदहाड़े प्रताप चौक में जब यह युवक चाकू लहरा रहा था तो कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नही पहुंचे जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पुलिस कितनी मुस्तैद हैं, बहरहाल बताया जा रहा है कि वह युवक मानसिक रूप से बीमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts