अचानक गायब हो गई नाबालिग लड़की,, बेटी को वापस लाने मां ने की मार्मिक अपील…

0
IMG-20220818-WA0202-1
Spread the love

बिलासपुर-कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलने गई 17 वर्षीय लड़की गायब हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली में पचरीघाट निवासी आरती विश्वकर्मा ने थाना पहुंचकर बताया कि उसकी लड़की गार्गी विश्वकर्मा (आस्था) बुधवार करीब 4.30 बजे को घर के बाहर खेल रही थी। जहा से अचानक वह गायब हो गई। कुछ देर बाद भी जब गार्गी विश्वकर्मा घर नहीं पहुंची तो घर वालो ने उसकी खोजबीन शुरू की। तो भी गार्गी विश्वकर्मा उन्हे नही मिली। पूछताछ में पता चला की वह आखरी बार पचारीघाट की तरफ जाते देखी गई थी। मामले में परिजनों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों को शक है कि उसका अपहरण किया गया है। इसके बाद पुलिस ने जांच उपरांत केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया की गार्गी विश्वकर्मा का रंग सावल हाइट 5 फूट 3 इंच है। वह घर से खेलने के समय निकलते वक्त नेवी ब्लू टॉप ब्लैक लोअर पहनी हुई थी। परिजनों ने मिडिया के माध्यम से आम जनता से यह आग्रह किया है कि अगर गार्गी विश्वकर्मा की किसी भी तरह की जानकारी किसी को मिले तो वह मोबाइल नंबर 83191 26160 में संपर्क कर उसकी जानकारी देने की कृपा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts