मोटरसाइकिल चोर की हुई गिरफ्तारी, अलग अलग स्थान से करते थे चोरी,,
बिलासपुर – मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्सअलग अलग कर बेचने वाले दो चोर को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोटरसाइकिल बरामद की है सिरगिट्टी के रहने वाले नितेश कुमार और भुवन सोनवानी अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके पार्ट्स को अलग अलग कर बेचा करते थे जिसकी भनक सिविल लाइन पुलिस को लग गई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार मोटरसाइकिल बरामद किया है पुलिस अब मोटरसाइकिल के मालिकों की पतासाजी कर रही है वही दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है।




