असामाजिक तत्वों से परेशान मगरपारा वासीयो ने किया एसपी कार्यालय का घेराव,,

0
IMG-20220721-WA0007
Spread the love

बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा इलाके में लगातार शराब औऱ मादक पदार्थों की बिक्री से परेशान मोहल्ले वासियों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने एसपी कार्यालय में हंगामा किया। आंदोनरत महिलाओं का कहना है कि प्रमोद धुर्व और उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी धुर्व द्वारा लगातार मुहल्ले में नशे का कारोबार किया जा रहा है। बार बार शिकायत करने के बावजूद भी इनपे किसी भी तरह की कार्यवाही नही की जा रही है। नशा खोरी से आयदिन छेड़छाड़ व मारपीट की समस्या बनी रहती है।जिससे यहाँ की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है जिससे तंग आकर आज आंदोलन का रुख करना पड़ रहा है।वहीं महिलाओं का कहना है की भविष्य में इन नशे के कारोबारियों पर कोई कार्यवाही नही होती है तो वार्डवासी महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts