लगातार दूसरे दिन भी फ्लाइट की बिलासपुर की जगह रायपुर में मनमानी लैडिंग, यात्रियों ने मचाया हंगामा
बिलासपुर- दिल्ली से जबलपुर होते हुए बिलासपुर आने वाली फ्लाइट ने सोमवार को भी रायपुर में लैंड किया। एक दिन पहले रविवार को भी यही हुआ था। इससे यात्री बेहद नाराज हुए। कुछ ने तो फ्लाइट में ही जमकर हंगामा किया। इसके बाद रायपुर माना एयरपोर्ट में नाराजगी जाहिर की। पर इससे कोई लाभ नहीं मिला। उन्हें निजी टैक्सी या अन्य संसाधनों से बिलासपुर आना पड़ा।इस फ्लाइट में बिलासपुर के 25 से अधिक यात्री थे। जबलपुर से फ्लाइट 3:10 बजे बिलासपुर के लिए उड़ान भरी। तब तक यात्रियों को इसका अंदाजा नहीं था कि फ्लाइट चकरभाठा एयरपोर्ट में लैंड नहीं करेगी। अचानक फ्लाइट में यह सूचना दी गई कि मौसम की खराबी की वजह से फ्लाइट चकभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट में लैंड नहीं कर पाएगी। यह सुनते ही यात्रियों में हड़बड़ी मच गई।आधे ज्यादा यात्रियों के स्वजन चकरभाठा में फ्लाइट आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दो से तीन यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मौसम की आड़ में यात्रियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। कुछ यात्रियों को एक दिन पहले भी इसी तरह समस्या आने की जानकारी थी। इसका हवाला देते हुए परेशान करने की बात भी कही। पर इस विरोध का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।
राजा मनीष मनसागर
