दिसंबर में अब तक अलग-अलग रुट की 70 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, नए वर्ष के खुमारी के बीच भटक रहे यात्री.

0
Screenshot_20211228-142212_Google
Spread the love

बिलासपुर- रेलवे ने शीतकालीन छुट्‌टी के दौरान अचानक 21 से ज्यादा ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया है। 28 से 31 दिसंबर के बीच तीन दिन के लिए जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें मुंबई, विशाखापट्‌टनम, पटना और जम्मू जाने वाली गाड़ियां ज्यादा हैं।
अब इमरजेंसी में किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। दिसंबर में अब तक अलग-अलग रुट की 70 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं। यात्रियों ने 26 लाख के टिकट वापस करवाए हैं। शीतकालीन छुटि्टयों के दौरान खासतौर पर 31 दिसंबर के पहले ट्रेनें कैंसिल होने से लोग परेशान हो गए हैं। रेलवे के अधिकृत सूत्रों के अनुसार बिलासपुर जोन के ही कई हिस्से में रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इस वजह से ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। कुछ ट्रेनें पंजाब में आंदोलन के कारण प्रभावित हुई हैं।

राजा मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts