छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 22 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित, विशेष पीठ भी उपलब्ध
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 22 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश के दौरान आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए 27 एवं 30 दिसंबर को विशेष अवकाशकालीन पीठ उपलब्ध रहेगी। 27 दिसंबर की पीठ में सुनवाई के लिए 24 दिसंबर तक प्रकरण का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसी प्रकार 30 दिसंबर की पीठ के लिए 20 दिसंबर तक रजिस्ट्री करानी होगी। अवकाशकालीन पीठ में बंदी प्रत्यक्षीकरण, जमानत व वन्य महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
