बिजली बिल बकायेदार रहे सावधान, सख्त कार्रवाई सतत जारी..

0
Screenshot_20211221-151318_Google
Spread the love

बिलासपुर- बिजली वितरण कंपनी ने बकाया वसूली के लिए नेहरू नगर, गोल बाजार व सरकंडा जोन अभियान चलाया। इस दौरान 42 उपभोक्ताओं से 8.50 लाख रुपये वसूल भी किया गया। लेकिन 65 उपभोक्ता ऐसे थे, जिन्हें बकाया जमा नहीं किया। ऐसी स्थिति में उनके घरों की लाइन काट दी गई
बिल वसूली का यह अभियान नेहरू नगर मंडल व तोरवा मंडल दोनों जगहों पर चल रहा है। इसकी आवश्यकता इसलिए पड़ी, क्योंकि बकाया जमा करने उपभोक्ता रुचि ही नहीं ले रहे थे। इसके चलते बकाया का आंकड़ा भी बढ़ गया था। हालांकि इसे देखते हुए पहले नोटिस व समझाइश दोनों दी गई। कंपनी को लगा की शायद इससे उपभोक्ता बिल का भुगतान कर देंगे। कुछ ने गंभीरता भी दिखाई। लेकिन ज्यादातर उपभोक्ताओं ने इसकी अनदेखी की।इसलिए अब कंपनी का अमला उपभोक्ताओं के घरों में दबिश देकर वसूली कर रहा है या सीधे लाइन काट दिए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से बकायादारों के बीच हड़कंप भी मचा हुआ है। सोमवार को नेहरू नगर, गोल बाजार व सरकंडा जोन में भी यही स्थिति थी। इस दौरान ही तीनों जोन को मिलाकर 65 उपभोक्ताओं के घरों की लाइन काटी गई। वसूली अभियान निरंतर जारी रहेगा।

राजा मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts