बिलासपुर शहर में शीतलहर का कहर क्या बढ़ेगा रह रह कर..?

0
Screenshot_20211221-152324_Google
Spread the love

बिलासपुर- सर्दी के बीच कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घर के आंगन, सड़क व चौक चौराहों में लोग धूप सेंकने निकले हैं।उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल चुका है। न्यूनतम तापमान में भले ही 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन ठंड का तेवर कम नहीं हुआ है। रविवार शीतलहर जैसी स्थिति थी। दिन में शुष्क हवाएं चलने से ठंडक बनी रही। मौसम वेधशाला लालपुर के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग के कुछ पैकेट, दुर्ग संभाग के कुछ पैकेट में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।चूंकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में काफी गिरावट हो चुका है इसलिए उत्तर और मध्य में बहुत ज्यादा और गिरावट की संभावना कम है। बस्तर संभाग के जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इसी के आसपास है, इसलिए वहां अभी और गिरावट होने की संभावना है जिसके कारण बस्तर संभाग के कुछ पैकेट में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना बढ़ रही है.

राजा मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts