OMG न्यूज़ पोर्टल द्वारा झूठी खबर प्रसारित करना पड़ा महंगा,संचालक को मान-हानि का नोटिस जारी..👇👇

0
IMG_20210817_185208
Spread the love

बिलासपुर- एमिगोज क्लब के संचालक जितेन्द्र जायसवाल ने कूटरचित और फर्जी खबर प्रसारित करने वाले OMG न्यूज़ पोर्टल के संचालक रवि शुक्ला के ख़िलाफ़ पुलिस अधीक्षक और आबकारी विभाग में शिकायत के साथ ही अब मानहानि का दावा करते हुए लीगल नोटिस भी भेजा है। मामले में प्रार्थी संचालक जितेंद्र ने शिकायत की है कि 15 अगस्त को आबकारी विभाग के नियमानुसार उनकी संस्थान सीलबंद थी, इसके बावजूद OMG न्यूज़ पोर्टल के संचालक द्वारा फर्जी न्यूज़ प्रसारित कर संस्था को बदनाम किया गया है। बंद संस्था को खुला बताकर और गलत फ़ोटो प्रदर्शित कर कूटरचित खबर तैयार किया गया है। इस मामले में प्रार्थी ने संस्था की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी है, जिसमें संस्था नियमानुसार सीलबंद है, इसके बावजूद OMG न्यूज़ पोर्टल में किसी अन्य जगह की फोटो लगाकर दिखाई जा रही है, जो संस्थान की पुरानी फोटो भी नही है, लिहाज़ा इस फर्जी और कूटरचित खबर से संस्था संचालक जितेंद्र जायसवाल को मानहानि हुई है, जिसे लेकर यह मानहानि दावा OMG न्यूज़ पोर्टल के संचालक रवि शुक्ला की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts