दो महिला सांसद सदस्यों से हुई बदसलूकी मामला,,ब्लॉक कांग्रेस तिफ़रा ने भी किया भाजपा का पुतला दहन,

0
IMG-20210818-WA0001
Spread the love

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संसद भवन के भीतर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी से दो महिला सांसद सदस्यों श्रीमती छाया वर्मा व श्रीमती फूलोदेवी नेताम के साथ हुए अभद्रतापूर्वक व्यवहार के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिफ़रा द्वारा बजरंग होटल चौक तिफ़रा में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने आरोप लगाया है,कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर भाजपा के सदस्यों के सहयोग से महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया जाना अशोभनिय है।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी पवन साहू, मनहरण कौशिक, मनोज पाटकर, प्रताप वर्मा, सतीष राणा, शोभा चहिल, ज़िला युवा कांग्रेस सचिव संत सर्वे, बिहारी सिंह, संत, राजेश साहू, दिनेश यादव, एल के लाडिया, गोविंद यादव, त्रिलोकि वर्मा, अरशद खान, अक्षय नवरंग, सचिन भवानी, सूरज कश्यप, शशांक वैद्य, कृष्णा लास्कर, आकाश चौधरी, प्रभा वैष्णव, ज्योति राव, कृष्णा कौशिक, संदीप बंजारे, सुनील पाटकर, शिव नारायण रज़क, सरोज सूर्या आदी बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts