जिले में गांजे की बड़ी खेप आई पुलिस की पकड़ में, एक आरोपी के कब्जे से 1 करोड़ का गांजा बरामद
तखतपुर – एसडीओपी रश्मित कौर चावला के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी मोहन भारतद्वाज की टीम ने एक बड़े गांजा कारोबारी को पकड़ने में सफलता पाई है, जिसमें आरोपी के कब्जे से लगभग 1 करोड़ का गांजा बरामद किया गया है। आरोपी अपनी कार स्विफ्ट क्रमांक सीजी 11एम 1778 में स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड ड्यूटी का कागज चिपकाकर गांजे की तस्करी कर रहा था, जो देर रात को देवरी खमरिया में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पकड़े गए आरोपी बिलासपुर मोपका निवासी हरीश साहू पिता संतराम साहू 41 वर्ष से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि तखतपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ग्राम खपरी के खण्डहर नुमा मकान जिसे 2 वर्ष पहले उसने लिया था उस मकान में लगभग एक करोड़ का गांजा रखा हुआ है, मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा जप्त कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपी से अन्य जानकारियां भी जुटा रही है की वह गांजा कहाँ से लाता था और कहाँ कहाँ खपाता था।

