शहर के नामी होटल ही बन गये रईसजादों के जुए के अड्डे , होटल पैट्रिशियन्स में 52 परियों पर दांव लगाते 5 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे..

0
Screenshot_20210331-153348_Chrome
Spread the love

बिलासपुर – अब शहर के निजी नामी होटल जुआडियो को जुए के लिए महफूज अड्डा साबित हो रहा है। हालांकि मिली शिकायत पर पुलिस बीच-बीच में इस तरह की कार्यवाही जरूर करती है ऐसा ही एक मामला फिर एक बार सामने आया
सिरगिट्टी क्षेत्र के नामी होटल पैट्रिशियंस में रईसों की जुए की महफ़िल सजी थी, पुलिस ने रेड मारकर जुआ खेल रहे 5 रइसों को गिरफ्तार किया है, और उनके पास से 4 लाख 55 हजार रुपये जप्त कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी, कि थाना क्षेत्र के होटल में जुआ खेली जा रही है, सूचना से SP प्रशांत अग्रवाल को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर ASP उमेश कश्यप और CSP निमेष बरैया की निगरानी में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को रेड कार्यवाही के लिए भेजा गया। टीम जब होटल में पहुंची, तो वहां 5 रईस जुआरी जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 लाख 55 हजार रुपये नगद व ताश की 52 पत्ती जप्त किया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में प्रमोद अग्रवाल पिता गिरधारी लाल निवासी चाम्पा, मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी बिल्हा, विवेक अग्रवाल पिता मदन लाल निवासी सरजू बगीचा बिलासपुर, योगेश अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल निवासी बिल्हा, सतीश अग्रवाल पिता लखन अग्रवाल निवासी चाम्पा शामिल हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक अनूप किंडो, सैय्यद साजिद, मनीष सिंह, सतेंद्र सिंह, ओम मिश्रा और सुरेन्द्र कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।

राजा मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts