शिक्षा के माध्यम समाज निर्माण का संकल्प: 10 साल से जुटा बिलासपुर राउंड टेबल 283, अब तक बनवा चुका 28 कक्षाएं..

0
IMG-20261114-WA0031
Spread the love

बिलासपुर – समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से तय होती है। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से बिलासपुर राउंड टेबल 283 पिछले दस वर्षों से शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। वर्ष 2016 में शहर के कुछ युवा प्रोफेशनल्स और व्यवसायियों ने इस संगठन की शुरुआत की थी। तब से संगठन सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। राउंड टेबल इंडिया की स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी। इसका मुख्यालय चेन्नई में है। संगठन से देशभर के युवा उद्यमी, व्यवसायी और प्रोफेशनल्स जुड़कर समाज सेवा के कार्य करते हैं। इसकी स्थानीय इकाइयों को टेबल कहा जाता है, जिनमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 15 से 20 सदस्य शामिल होते हैं। बिलासपुर में बिलासपुर लेडीज सर्कल 144 भी इसी परिवार का हिस्सा है, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

28 कक्षाओं का निर्माण, सैकड़ों बच्चों को मिला लाभ

बीते दस वर्षों में संगठन ने ग्राम भरनी में 2, उसलापुर में 4, मंगला में 4, दोमुहानी बिल्हा में 4, लिमतरी बिल्हा में 4, सेवार बिल्हा में 6 और सिरगिट्टी में 4 कक्षाओं का निर्माण कराया है। इस तरह अब तक कुल 28 कक्षाएं बनवाई जा चुकी हैं, जिनमें सैकड़ों बच्चे बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष शासकीय मिडिल स्कूल लिमतरी में चार नई कक्षाओं के निर्माण का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक भी बनाए जाएंगे।

आयोजनों से जुटाते हैं सेवा की राशि..

स्कूल निर्माण और सामाजिक कार्यों के लिए संगठन मूवी चैरिटी शो, रंगोली कार्यक्रम, रास डांडिया और शहर के लोकप्रिय आयोजन ‘लोकल तड़का’ जैसे कार्यक्रम आयोजित करता है। लोकल तड़का में बच्चों के गेम्स, तंबोला, हाउजी और विभिन्न फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इसमें हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। इन आयोजनों से प्राप्त राशि समाज सेवा और स्कूल निर्माण में खर्च की जाती है। वर्ष 2026-27 में बिलासपुर राउंड टेबल 283 के अध्यक्ष रितेश शाह, सचिव जीतू वाधवानी, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अजमानी और पूर्व अध्यक्ष शिखर सराफ हैं। वहीं लेडीज सर्कल 144 की अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सचिव निकिता शाह, उपाध्यक्ष देवांशी सराफ, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष स्वाति सुल्तानिया हैं।संगठन ने समाज के लोगों से इस अभियान में सहयोग और जुड़ने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9691430040, 9755115572 और 9630550000 पर संपर्क कर सकते हैं।

IMG-20261114-WA0031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts