जोगी के गढ़ रही मरवाही में जीत का जश्न मनाकर कॉंग्रेस कर रही स्वर्गीय अजीत जोगी का अपमान- विधायक रेणु जोगी

0
Screenshot_20201110-214216_Chrome
Spread the love

बिलासपुर – चुनाव से बाहर रहे जेसीसीजे ने कांग्रेस की जीत पर तंज कसा है। विधायक रेणु जोगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक परिणाम से जोगी का अस्तित्व खत्म नहीं होगा। जोगी परिवार मरवाही की जनता की सेवा करते रहेगा

मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने भारी मतों से जीत हासिल की है। जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स भी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। कांग्रेस उम्मीदवार ने केके ध्रुव ने करीब 37 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार गंभीर सिंह को हराया है। 

JCCJ नेता अमित जोगी ने मरवाही उपचुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। अमित जोगी ने कहा कि अकेले कुश्ती लड़कर कांग्रेस खुद को विजयी बता रही है। जोगी परिवार के साथ चुनावी कुश्ती में सबक सिखाती मरवाही की जनता। आगे कहा कि कांग्रेस ने जोगी परिवार को जानबूझकर चुनाव लड़ने से रोका। जोगी कांग्रेस स्व जोगी के सपने को आगे लेकर जाएगी, स्व जोगी की विचारधारा को खत्म नहीं कर सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts