शहर के शिवा इन होटल प्रबंधन की गलती से गई सुपरवाइजर की जान, अब मामले को दबाने ज़ोर आजमाइश..

0
Screenshot_20201108-155443_WhatsAppBusiness
Spread the love

बिलासपुर- जलसो निवासी संतोष कौशिक और मृतक की पत्नी ने हॉटल शिवा इन प्रबंधन को सागर प्रसाद की मौत के लिए जिम्मेदार बताया है,

सागर कश्यप का भाई संतोष कौशिक और सागर की विधवा ने पुलिस कप्तान से मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है,जलसो निवासी संतोष कौशिक ने पुलिस कप्तान, आईजी और डीजीपी से लिखित में बताया कि उसका भाई सागर प्रसाद कश्यप चकरभाठा थाना क्षेत्र के हॉटल शिवा इन में हाईकीपिंग का काम करता था,हॉटल प्रबंधन सागर से हाउस कीपिंग के अलावा अन्य काम करवता था,खासकर लाइट का काम सागर कश्यप से ही करवाया जाता था,सागर ने कई बार हॉटल प्रबंधन को बताया कि उसे बिजली के काम का अनुभव नहीं है,बावजूद इसके हाटल मालिक सागर से ही बिजली का काम करने को कहता..

सागर की पत्नी और संतोष कौशिक ने लिखित शिकायत समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बताया कि हमेशा की तरह हाटल मालिक ने सागर पर दबाव डाला और 1 नवम्बर को बिजली का काम करने को कहा मना करने के बाद भी सागर को बिजली की समस्या को दुरूस्त करने को कहा नहीं करने पर हमेशा की तरह मालिक ने सागर को नौकरी से निकालने की धमकी दी। बिजली बनाने के दौरान सागर बिजली के तार से चिपक गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी..।
सागर का भाई और प्रमिला ने जानकारी दी कि हॉटल प्रबंधन अब घटना को दबाने का प्रयास कर रहा है,सात दिन गुजरने के बाद पुलिस ने अभी तक सागर के मौते के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है,यहां तक कि किसी भी प्रकार की पूछताछ भी नही हुई है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जानकारी नहीं दी जा रही है,बताया जा रहा है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है..

सागर की पत्नी का कहना है कि हॉटल प्रबंधन उनके परिवार को मुंह बन्द रखने की धमकी दे रहा है।, लगातार दबाव बनाया जा रहा है,।चूंकि सागर कश्यप घर का कमाऊ पूत था,उसकी मौत के बाद घर चलाना भी मुश्किल हो गया है,इसलिए पुलिस प्रशासन से गुहार है कि परिवार को ना केवल आर्थिक मदद किया जाए,बल्कि सागर की मौत के लिए जिम्मेदार हाटल मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts