बिलासपुर राउंड टेबल 283 और बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144 की नयी कार्यकारिणी गठित
बिलासपुर- बिलासपुर राउंड टेबल 283 और बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144 की नयी कार्यकारिणी टीम का गठन 15 जुलाई को हुआ जिसके कुशल शाह चेयरमैन के पद पर, कुलदीप साहू सेक्रेटेरी और शिखर सराफ ट्रेज़रर पद पर नियुक्त किए गए और लेडीज़ सर्कल की चेयरपेरसन बनी नेहा अग्रवाल ऐवम सेक्रेटेरी प्रियंका गेमनानी और ट्रेज़रर पद पर गुनीत कौर अजमानी को नियुक्त किया गया। बिलासपुर के होटल रेड डायमंड में रखे गए सातवे एनुअल जनरल मीटिंग में नए पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया।

इस कार्यक्रम में टेबलर अनुमेह श्रीवास्तव बतौर एरिया ऑब्जर्वर और ए एस टी सयाल लूनिया और सर्कल से साइना उभरनी भी उपस्थित थे।बिलासपुर और रायपुर से अन्य टेबलर्स और सर्कलर्स भी उपस्थित थे।
