चुनाव से पहले कांग्रेस का फिर एक मास्टर स्ट्रोक,, दीपक बैज छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़- चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दीपक बैज को राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अब तक कांग्रेस नेता मोहन मरकाम इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव किया है. लोकसभा सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है. अब तक इस पद पर कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे थे. लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी. अब कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौप दी है. दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सांसद हैं।

CM बघेल ने दी बधाई व निवर्तमान अध्यक्ष का किया आभार व्यक्त

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है. इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के सीनियर नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया था।
