आर्थिक तंगी से तंग दम्पत्ति का सीएम हाउस के सामने आत्महत्या की कोशिश.. मचा हड़कंप

0
Screenshot_20201010-155504_WhatsAppBusiness
Spread the love

रायपुर- सीएम हाउस के सामने एक दंपत्ति आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने पहुंचा था, जिसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और पति पत्नी को समझिस दी, मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग निवासी शशिकांत अपनी पत्नी के साथ हाउस के सामने सुसाइड करने आया था, बताया जा रहा है कि वो दुर्ग ITI में 11 साल तक लेक्चरर था जिसे पिछले 2 सालों से वहां से हटा दिया गया था, इस बीच वो नोकरी की तलाश में भटकता रहा पर उसे कही नौकरी नही मिली जिस वजह से वो आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड करने सीएम हाउस के दक्षिणी गेट के सामने पहुंच गया।पर कोई अनहोनी होने से पहले ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे पकड़कर समझाइश दी, इससे पहले भी एक व्यक्ति ने सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts