खुली कार में स्टंट करना पड़ा युवक को महंगा ,,, ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने की कार्यवाही

0
IMG-20230505-WA0000
Spread the love

बिलासपुर । खुली कार की खिलाड़ी से बाहर निकल कर स्टंट करना और रिल्स बना कर सोसल मीडिया में वायरल किया जाने पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते वाहन का काटा चालान।
इस सम्बंध में ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर के डीएसपी संजय साहू ने बताया कि 26 अप्रैल के रात कार में सवार युवक के द्वारा खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ जिसमे ट्रेफिक नियमो का उल्लंघन करना पाया इस सम्बंध में तस्दीक कर वीडियो से प्राप्त नंबर के आधार पर आरटीओ बिलासपुर से वाहन मालिक के पते पर नोटिस भेज कर तलब किया गया।
यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के अंतर्गत वाहन का रु- 7,300/- का चालान काटा गया, साथ ही साथ वाहन चालक के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु आर.टी.ओ. बिलासपुर को भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts