मोडिफाई साइलेंसर मुक्त शहर बनाने में ट्रेफिक पुलिस की निरंतर पहल

0
IMG-20230506-WA0037
Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रहे हैं।

इसी कड़ी में डीएसपी संजय साहू ने शहर के तमाम बिट प्रभारी यातायात के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे बुलेट वाहन जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर, कर्कश ध्वनि उत्पन्न कर दुर्घटनाओं की संभावना उत्पन्न की जाती है वाहनों को यातायात में खड़ी कर मैकेनिक के माध्यम से जांच करा कर ,ओरिजिनल वैद्य सैलेंसर लगवाने की कार्यवाही कि जाए एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की जावे।

इस कार्यवाही में आज यातायात थाने में समस्त यातायात के अधिकारियों के द्वारा कुल 41 बुलेट वाहनों को लाया गया एवं विधिवत मैकेनिक से जांच कराकर ओरिजिनल वैध साइलेंसर को लगाकर चालान काटा गया।

इस सम्बंध में संजय साहू ने बताया कि जिले को बुलेट में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर कर्कश आवाज से मुक्त करने का हमारे बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की पहल है जिसमें निरंतर यातायात के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts