आरपीएफ बिलासपुर तथा टी ओपीबी टास्क टीम थाना तोरवा के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

0
IMG-20230429-WA0013
Spread the love

बिलासपुर। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में यात्रियों के सामान की चोरी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 29.04.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि रेल्वे स्टेशन बिलासपुर बुधवारी बाजार गेट नंबर 1 के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाईल विक्रय करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है कि उक्त सूचना पर थाना तोरवा बिलासपुर प्रभारी सुनील तिर्की तथा आरपीएफ बिलासपुर से निरीक्षक भास्कर सोनी एवं टीओपीबी टास्क टीम 1 प्रभारी उप निरी कुलदीप सिंह व स्टाफ के साथ रेल्वे स्टेशन एरिया बुधवारी बाजार गेट नंबर 1 के पास घेराबंदी कर उक्त हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर अपना नाम भूपेंद्र कुमार कर्ष पिता राधेश्याम कर्ष उम्र 23 वर्ष निवासी देवरी थाना सारागांव जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ बताया!जिसके कब्जे में विभिन्न कंपनियों के 05 नग एंड्राइड मोबइल किमती 50000/ रू का मिला। उक्त मोबाईल को चोरी की संपत्ति होने युक्तियुक्त संदेह पर आरोपी से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों के चार्जिंग मे लगे मोबाइल को यात्रियों के सो जाने के बाद चोरी करना स्वीकार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना तोरवा में इसत० क०- 07/ 2023 दिनांक 29/04/2023 जिला बिलासपुर (छ०ग०) धारा – 41 (1-4) जाफौ / 379 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts