पैसे की लेनदेन को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने आक्रोश में आकर डंडे से मारकर की हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा । कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरगहनी में दिनांक 24.11.2022 की शाम 7:30 बजे पैसे की लेन-देन की बात पर नंदराम केवट के द्वारा अपने पड़ोसी मृतक लाला राम यादव पिता स्वर्गीय कोंदा राम उम्र 62 को डंडा से मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नंद कुमार केवट पिता स्वर्गीय सुधा राम केवट उम्र 65 साल साकिन खरगहनी थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही जारी है।
