ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में मितानिन दिवस पर मितानिनो का किया गया सम्मान

0
IMG-20221123-WA0023
Spread the love

कोटा । डॉ. सी वी रामन विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिन दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि मितानिन बहनों का कार्य समाज सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य हैं, जो दिन – रात सतत सेवा की पहचान बन चुका हैं. उन्होंने कहा की अपने स्वयं की पारिवारिक जिम्मेदारी निर्वहन के बावजूद मानव सेवा का यह भाव निश्चित ही सराहनीय है.

मितानिन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डे विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी, कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा, बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता ने उपस्थित सभी मितानिनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

मितानिन सम्मान समारोह के आयोजनकर्ता कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में मितानिन बहनों का योगदान ईश्वर का वरदान हैं, उनके समर्पण भाव से ही आज क्षेत्र का भविष्य सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि आप सभी की इस अवसर पर सम्मानित करते हुए हर्ष व्याप्त हो रहा हैं।

इस सम्मान समारोह में गणेश कश्यप , आशीष अग्रवाल , हरीश नामदेव, हासिम अली, प्रशांत अग्रहरि, यासीन खान, सोनू मानिकपुरी,प्रदीप गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं कोटा ब्लॉक की सभी मितानिन
उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts