बिलासपुर में होने वाले “रास डांडिया” में ये होंगी दूसरी सेलिब्रिटी गेस्ट

0
IMG-20220911-WA0010
Spread the love

बिलासपुर- नवरात्रि के दौरान बिलासपुर में होने वाले सबसे बड़े डांडिया शो “रास डांडिया” का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। और इस बार 2 वर्ष के लंबे अंतराल के पश्चात जैसे ही “रास डांडिया” की तारीख़ के एलान के बाद से ही लोगों में काफी जोश व उत्साह देखने को मिल रहा हैं । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में हमेशा से “भाटिया फ्यूल” द्वारा प्रस्तुत “रास डांडिया” ने लोगो को देश के फिल्मी जगत के सभी हस्ती से रूबरू कराया है । और इस बार भी शहरवासियों में “रास डांडिया” में आने वाले अपने सेलिब्रिटीस को देखने के लिए काफी ज्यादा जिज्ञासा व उत्सुकता देखने को मिल रही हैं।

“रास डांडिया” के कर्ता-धर्ता डायरेक्टर “प्रिंस भाटिया” जी ने इस बार के होने वाले “रास डांडिया” में अपने पहले सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सस्पेंस हटाते हुए “कांटा लगा” फेम एवं “बिग बॉस” फेम “शेफ़ाली जरीवाला” का नाम ऐलान कर बिलासपुरवासियों को एक बड़ा सरप्राइज दिया और यह भी कहा था की अभी भी बहुत सारी आकर्षक व मनोरंजन से परिपूर्ण सस्पेन्स का पर्दा धीरे-धीरे उठेगा, क्योंकि यह तो बस एक ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है।

और अब आगे की पिक्चर दिखाते हुए “भाटिया फ्यूल” द्वारा प्रस्तुत “रास डांडिया” के डायरेक्टर “प्रिंस भाटिया” जी ने शहरवासियों के लिए “रास डांडिया” में आने वाली दूसरी सेलिब्रिटी गेस्ट के नाम से भी पर्दा हटा दिया है ।

जी हां आपको बता दें इस बार होने वाली “रास डांडिया” में कांटा लगा फेम “शेफाली जरीवाला” के बाद अब दूसरी सेलिब्रिटी गेस्ट के रुप में “तेरे अंखियों का यों काजल” और ऐसे कई सुपरहिट गानों में अपने डांस से पूरे देश-विदेश में भौकाल मचाने वाली, “बिग बॉस” फेम रही “सपना चौधरी” होने वाले इस “रास डांडिया” में आप सभी का भरपूर मनोरंजन करने पहुंच रही हैं।

साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि इस बार “रास इंडिया” का लाइव टेलीकास्ट आप BCC न्यूज/नेटवर्क पर भी लाइव देख पाएंगे । “रास डांडिया” की हर एक ताजा अपडेट जानने के लिये एवं अन्य ख़बरों के लिए आप Bccnews.in के वेब पोर्टल पर जाकर देख सकते है साथ ही साथ BCC न्यूज के ऑफिशियल फेसबुक पेज,इंस्टाग्राम व यूट्यूब चैनल को भी फॉलो / सब्सक्राइब कर हर एक ताजा ख़बरों से अपडेटड रह सकते है।

अपने आसपास की हर एक “खबरों” को हम तक पहुंचाने के लिए एवं “विज्ञापन” देने हेतु संपर्क करें :9179191862

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts