ईडी ने किया गनियारी वितरण केंद्र निरीक्षण…. सुचारू व्यवस्था बनाने दिए निर्देश

0
IMG-20220912-WA0049
Spread the love

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल, बिलासपुर वृत्त अंतर्गत गनियारी वितरण केन्द्र के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान ईडी संजय पटेल बिलासपुर क्षेत्र ने उपस्थित अधिकारियों से 11 केव्ही फीडर और कन्ज्यूमर टैगिंग, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स व एबी स्विच कॉटेक्ट, डी.ओ. फ्यूज, कंडक्टर क्लीयरेंस, डीपी पर लगे हुये सामग्री की विस्तृत जानकारी लेते हुये किट कैट यूनिट लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी, सहायक अभियंता संतोष कंवर और कनिष्ठ अभियंता आशा सोनवानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts