तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…उचित संसाधनों से किया जाएगा अपग्रेड..

0
IMG-20220903-WA0238
Spread the love

बिलासपुर– जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा के सुदृढ़ीकरण को लेकर सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव लगातार निरीक्षण कर रहे हैं इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने तखतपुर सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया जहां भौतिक संसाधनों के साथ वहां जरूरत के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने मौजूदा स्टाफ से चर्चा की निरीक्षण कार्यक्रम में डॉ अनिल श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ मनीष श्रीवास्तव जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ सौरभ शर्मा, डॉक्टर नीरज मिश्रा उपस्थित थे। इस दौरान डिलीवरी को लेकर होने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई। जहा एक सप्ताह के भीतर सिजेरियन ऑपरेशन सुविधा प्रारंभ करने सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं। जहां डॉक्टर राज किरण शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ ने आवश्यक सभी सामग्रियों की जानकारी उच्च अधिकारियो से साझा की। जिसकी व्यवस्था जल्द करने की सहमति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts