लेडीज सर्कल एवं राउंड टेबल इंडिया संस्था ने जनपद स्कूल सिरगिट्टी के क्लासरूम्स का किया कायाकल्प,,
बिलासपुर- समाज सेवी संस्था बिलासपुर लेडीज सर्कल 144, बिलासपुर राउंड टेबल 283 ने मुंभई 41अर्स क्लब 213 के साथ मिल कर जनपद पब्लिक स्कूल के 3 क्लासरूम में टाइल्स लगवाने का कार्य करवाया। इस कार्य में एसोसिएशन ऑफ 41अर्स क्लब ऑफ इंडिया ने विशेष योगदान दिया। इस स्कूल के फर्श की हालत बहुत जर्जर थी जिससे अक्सर यह पढ़ने वाले बच्चों को चोट लगती थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस संस्था ने फर्श को सुधारने का बीड़ा उठाया और सिर्फ 3 दिनों में ये कार्य पूरा किया।

इस अवसर पर लेडीज सर्कल 144 की चेयरपर्सन गिन्नी कौर छाबड़ा, सेक्रेटरी लीसा कृपलानी, बिलासपुर राउंड टेबल 283 के चेयरमैन गौरव त्रिपाठी, सेक्रेटरी नवदीप सिंह अरोरा, एरिया 3 चेयरपर्सन अंकिता अग्रवाल, नेशनल प्रोजेक्ट कन्वेनर फरहीन राणा, 41अर्स क्लब मुम्बई 213 के चेयरमैन श्रीनिवासू, एरिया वाइस चेयरमैन सुमित बरडिया, प्रोजेक्ट कन्वेनर बजरंग अग्रवाल, एरिया प्रोजेक्ट कन्वेनर साक्षी के साथ ही बिलासपुर राउंड टेबल 283 से सचिन अग्रवाल, नवदीप सिंह छाबड़ा, रितेश शाह, शिखर अग्रवाल एवं लेडीज सर्कल 144 से दिवंशी सराफ, स्वाती अग्रवाल, रमनदीप कौर एवं अन्य साथी मौजूद रहे।

