मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार की संदेहास्पद मौत,ट्रेन से गिरकर मौत की संभावना

0
IMG-20220812-WA0076
Spread the love

बिलासपुर– कोटा थाना क्षेत्र के सलका रोड व बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के रेल लाइन के युवक का शव मिला.. मृतक की पहचान वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन के रूप में हुई.. बताया जा रहा है, कि वो स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के रिलेटिव (भतीजा) है, ट्रेन से गिरकर हादसे की आशंका है, घटना की सूचना रेलवे कर्मचारियों स्टेशन मास्टर को दी, वहीं सूचना पाकर पहुंची कोटा पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.. कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलका स्टेशन व बेलगहना के बीच गहिला नाला के समीप रेल लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश रेलवे कर्मचारियों ने देखी, जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन के रूप में हुई है, जो मंत्री टी.एस. सिंहदेव के रिलेटिव (भतीजा) बताए जा रहे हैं। वे दुर्ग-अम्बिकापुर ट्रेन से एसी बोगी में रायपुर से अम्बिकापुर जा रहे थे। मृतक वीरभद्र सिंहदेव के शव का पंचनामा कार्रवाई कर कोटा पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts