अवैध कब्जे के खिलाफ अदालत का बेदखली का आदेश पारित,,

0
Screenshot_20220809-224755_Video Player
Spread the love

बिलासपुर/कवर्धा – दुकान पर 15 सालो से कब्ज़ा करके रखे हुए युवक पर बेदखली का आदेश आने के बाद उसे खाली कराया गया, आपको बता दे कि गोंड़पारा रामदास वार्ड क्रमांक 20 के पास स्थित कुल 1782 वर्गफुट को आशीष एंटरप्राइजेज के संचालक आशीष कुमार दीक्षित ने 15 सालो से कब्ज़ा कर रखा था जिस पर दयालबंद निवासी गुरमीत सिंह भाटिया के आवेदन पर उसे खाली कराने का आग्रह किया था,जिस पर मामला गुरमीत सिंह भाटिया के पक्ष में आया

इस बीच आशीष कुमार दीक्षित ने उस आदेश के खिलाफ स्थगन ले आये थे जिसके बाद गुरमीत सिंह भाटिया ने भाड़ा नियंत्रण प्राधिकारी रायपुर से आवेदन किया जिनके आदेश आने के बाद बिलासपुर तहसील के द्वारा सोमवार को आशीष कुमार दीक्षित को बेदखली कर गुरमीत सिंह भाटिया को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts