सजी थी जुए की महफ़िल,हरविंदर सिंह ने मारा छापा,पेशेवर जुआरी हुए गिरफ्तार
बिलासपुर – क्राइम ब्रांच टी आई हरविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ अमेरी में छापा मारा जहां टीम ने पेशेवर जुआरियों को आधा किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार कर लिया, शहर के बृजेश कुशवाहा कालीचरण यादव सुनील देवांगन त्रिलोकी वर्मा लंबे समय से अमीरी फाटक के पास जुआ खेल रहे थे जिसकी सूचना क्राइम ब्रांच प्रभारी हरविंदर सिंह को लगी उन्होंने टीम बनाकर मौके पर दबिश दी

जहां जुआरी पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे जहां टीम ने करीब आधा किलोमीटर पीछा कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जुआरियो के पास से 63 हजार नगद जप्त किया गया क्राइम ब्रांच की टीम ने कारवाई करने के लिए सभी आरोपियों को सकरी पुलिस के हवाले कर दिया।
